भारत पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ल्ड कप का आयोजन 6 से 28 अक्टूबर तक भारत के छह शहरों में होगा। भारत में होने वाले अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप के लिए भारत ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की तरफ से 21 खिलाड़ियों को चुना गया है जिनसे विश्वकप की उम्मीद की जा रही है। देश ही नहीं दुनियाभर के भारतीयों में से इन 21 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें क्वालीफाई करने वाली 24 टीमें भाग ले रही हैं। भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ छह अक्तूबर को खेला जाएगा। आइये जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारें मेंः-
धीरज सिंह- 4 जुलाई 2000 को मणिपुर में जन्मे धीरज सिंह भारतीय टीम के गोलकीपर हैं। उनकी पसंदीदा टीमरीयल मैड्रिड है। धीरज 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। वह 2013 के बाद से ही राष्ट्रीय टीम के साथ खेल रहे हैं और उसी साल एसएएफएफ अंडर -16 चैम्पियनशिप में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
प्रभुसुखन गिल
2 of 10
प्रभुसुखन गिल
1 जून 2001 को लुधियाना, पंजाब में जन्मे प्रभुसुखन सिंह गिल को भारतीय टीम में गोलकीपर के तौर पर चुना गया है। गिल डिफेंडर का भी रोल आसानी से अदा कर सकते हैं। पुर्व कोच निकोलै एडम के समय में गिल को अक्सर सेन्ट्रल डिफेंडर की जिम्मेदारी दी जाती थी।
विज्ञापन
सनी धालीवाल
3 of 10
सनी धालीवाल
लुधियान, पंजाब से आने वाले सनी धालावील भारतीय टीम में गोलकीपर के तौर पर खेलते हैं। धालीवाल का जन्म कनाडा में हुआ है। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेल रही भारतीय टीम में सनी धालीवाल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी नागरिकता तो भारत की है, लेकिन लालन-पालन विदेश में हुआ है।
बोरिस सिंह
4 of 10
बोरिस सिंह
बोरिस सिंह डिफेंडर के तौर पर खेलते हैं, इनका जन्म 3 जनवरी 200 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में हुआ है। सिंह अच्छे डिफेंडर और सबसे तेज खिलाड़ी के रूप में माने जाते हैं। उनके पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
5 of 10
जितेंद्र सिंह
कोलकाता से आने वाले जितेंद्र सिंह भारतीय टीम में सेन्ट्रल डिफेंडर के तौर पर खेलते हैं, उनके पसंदीदा खिलाड़ी सुनील छेत्री हैं । जितेंद्र का जन्म 13 जून 2001 को हुआ। जीतेन्द्र बेहद गरीब परिवार से आते हैं।
विज्ञापन
अनवर अली
6 of 10
अनवर अली
- फोटो : goal.com
28 अगस्त 2000 को जालंधर, पंजाब में जन्मे अनवर भारतीय टीम के एक और डिफेंडर हैं, इनके पसंदीदा खिलाड़ी सर्जियो रामोस हैं।
विज्ञापन
संजीव स्टालिन
7 of 10
संजीव स्टालिन
17 जनवरी 2001 को कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मे संजीव की पसंदीदा टीम है आर्सेनल और पसंदीदा खिलाड़ी डिएगो माराडोना हैं। वह डिफेंडर हैं। स्टालिन डिफेंडर के साथ-साथ डेड बॉल स्पेशलिस्ट भी हैं। यानी वे फ्री किक, कॉर्नर किक आदि जमाने में माहिर हैं।
हेड्री एंटोनी
8 of 10
हेड्री एंटोनी
22 मई 2000 को बेंगलुरु में जन्मे हेंड्री एंटोनी की पसंदीदा टीम रीयल मैड्रिड है। वह भारतीय टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलते हैं।
सुरेश सिंह
9 of 10
सुरेश सिंह
- फोटो : Indiablooms
7 अगस्त 2000 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में जन्मे सुरेश भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। इनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं टोनी क्रूज और पसंदीदा टीम रीयल मैड्रिड हैं।