किसी भी खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी वर्ल्ड कप के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि अब हर 4 साल बाद होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 और टीमें जुड़ेंगी।
विज्ञापन
2 of 6
जियानी इंफेंटिनो
- फोटो : getty
हालांकि यह बदलाव आजकल में नहीं होने वाला है। अगर इस प्रस्ताव को लेकर सहमति बनती है तो 2026 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में 48 देशों की टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इससे फीफा वर्ल्ड को अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौजूदा प्रणाली में फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं। ग्रुप स्टेज से निकल कर 16 टीमें नॉक आउट दौर तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
3 of 6
फुटबॉल`
- फोटो : getty
फुटबॉल की सबसे बड़ी नियामक संस्था फीफा के नए अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को रोमांचक बनाने के लिए इसमें कई बड़े बदलाव करने के संकेत दिए हैं। सैप ब्लाटर को हटाने के बाद जियानी इंफेंटिनो फीफा ने नए अध्यक्ष चुने गए हैं। नए अध्यक्ष ने ग्रुप स्टेज में अब 32 देशों के बजाए 48 देशों को शामिल करने का सुझाव दिया है।
4 of 6
फीफा
- फोटो : getty
वर्ल्ड कप के इस नए फॉर्मेट के हिसाब से क्वालीफाइंग राउंड की टॉप 16 टीमें सीधे ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी। बाकी 32 टीमें बचे हुए 16 स्थानों के लिए आपस में मुकाबला करेंगी। ये मैच वर्ल्ड कप से 3 दिन पहले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
फुटबॉल
- फोटो : getty
फीफा अध्यक्ष इंफेंटिनो ने कहा कि इससे फुटबॉल को अधिक लोकप्रियता मिलेगी और ज्यादा देशों को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विचार किया जाएगा। इंफेंटिनो हमेशा से फुटबॉल वर्ल्ड कप का दायरा बढ़ाने की वकालत करते आए हैं।
इससे पहले फीफा के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लाटर को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। 6 साल के लिए फीफा से बाहर रहने वाले ब्लाटर की जगह जियानी इंफेंटिनो ने ली है।