अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत से संन्यास लेने के बाद इस सुपरस्टार ने फिर से अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी की और वह भी अपने लुक के साथ। एकबारगी उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होगा, लेकिन यह खेल जगत का बड़ा चेहरा है।
विज्ञापन
2 of 7
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए नए लुक में मैदान में वापसी की है। उन्होंने अपने केश ब्लॉन्ड करा लिए हैं और दाढ़ी भी बढ़ा ली है।
विज्ञापन
3 of 7
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
2018 में होने वाले वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में उरुग्वे के खिलाफ मेंडोजा (अर्जेंटीना) में हुए मैच में उनकी विजयी वापसी के साथ-साथ नए लुक की भी काफी चर्चा हुई है। कोपा अमेरिका कप के फाइनल में अर्जेंटीना की चिली के हाथों हार के बाद मेसी ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
4 of 7
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
मेसी ने नया हेयरस्टाइल जुलाई में ही अपना लिया था जब वह स्पेन के शहर बार्सिलोना स्थित कैंप नाऊ स्टेडियम में अपने क्लब के दोस्ताना मैच में सैम्पडोरिया क्लब के खिलाफ उतरे थे।
विज्ञापन
5 of 7
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
स्पेनिश रेडियो में तब कहा गया था कि मेसी नए लुक में ज्यादा संकल्पित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
डेविड बैकहम
- फोटो : Getty
फुटबॉल की दुनिया में मेसी से पहले भी कई सुपरस्टार लुक बदल चुके हैं। इंग्लैंड के डेविड बेकहम का नाम इसमें प्रमुखता से लिया जाता है। इसके अला ऐरोन रैमसे, मैरोनी फैलिनी और जेम्स रोड्रिग्ज इसमें शामिल हैं।
फ्रांस में 1998 में हुए विश्व कप में रोमानिया की पूरी टीम ने इसलिए अपना हेयरस्टाइल बदल लिया था कि शायद इससे उनका भाग्य पलटी मारेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं था और टीम क्रोएशिया से दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई थी।