फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के शाही अंदाज के सामने फीका पड़ा आकाश चोपड़ा का 7 लाख का बिल, वेटर को टिप में दिए 16 लाख

Sun, 22 Jul 2018 03:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akash chopra and cristiano ronaldo
हिंदी कमेंटटेर के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इन दिनों अपने खाने के बिल को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आकाश चोपड़ा इंडोनेशिया के रेस्त्रां में गए थे, जहां उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था। इस खाने का बिल देखकर आकाश चोपड़ के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
akash chopra
दरअसल रेस्त्रां ने इस ऑर्डर के लिए उन्हें सात लाख रुपये का बिल थमा दिया। इसके बाद इस बिल को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया और लिखा- वेलकम टू इंडोनेशिया।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
वहीं दूसरी ओर फीफा विश्व कप में पुर्तगाल की कमान संभालने वाले कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खाने के बाद एक वेटर को टिप में 16 लाख रुपये दे दिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस बिल को आकाश सात लाख रुपये का बता रहे हैं, दरअसल भारतीय करेंसी के हिसाब से वो सिर्फ 3,300 रुपये है।

4 of 5
ronaldo
नए क्लब को साइन करने के सेलिब्रेशन के लिए रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड और परिवार के साथ ग्रीस में थे। रोनाल्डो यहां कोस्टा नावारिनो होटल में आए थे। इस दौरान रोनाल्डो को ग्रीक मेजबानी बेहद पसंद आई। इसके बाद  उन्होंने को 16 लाख रुपए टिप में दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ronaldo
इतना ही नहीं रोनाल्डो इस रिजॉर्ट के कर्मचारियों की सर्विस और स्टाफ से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने चेक आउट के वक्त रिजॉर्ट के 10 कर्मचारियों को 17,850 यूरो की टिप दे दी। होटेल में अच्छी मेहमान नवाजी के दौरान रोनाल्डो ने खुद एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें