फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता फुटबॉलर को तलाशने के लिए पहले यूट्यूब यूजर्स ने जुटाए 2.5 करोड़, अब नामी क्लबों ने मांगी दुआ

Wed, 30 Jan 2019 01:36 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Emiliano Sala
21 जनवरी को लापता हुए युवा फुटबॉलर एमिलियानो साला के लिए पूरी दुनिया में फुटबॉल फैंस सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इस कड़ी में अब दुनिया के नामी फुटबॉल क्लब कार्डिफ और अर्सेनल भी जुड़ गए हैं। मंगलवार को एक प्रीमियर लीग में दोनों क्लबों के बीच हुए मुकाबलों से पहले फैंस और खिलाड़ियों ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन

2 of 5
Emiliano Sala
इस दौरान स्टेडियम में लगे एक बैनर पर लिखा था, 'हम तुम्हें खेलते नहीं देख सके, हम तुम्हे स्कोर करते भी नहीं देख पाए, लेकिन फिर भी हम तुम्हें कभी भूल न सकेंगे' गौरतलब है कि ब्रिटेन के फुटबॉल क्लब कार्डिफ के लिए खेलने वाले फुटबॉलर एमिलियो साला की तलाश में इंटरनेट पर कैम्पेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Emiliano Sala
एमिलियो 21 जनवरी को एक निजी विमान से सफर कर रहे जिसका रडार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद एमिलियो और पायलट की तलाश के लिए यूजर्स ने करीब ढाई करोड़ रुपए चंदा जुटाया था। विमान में एमिलियो के अलावा एक पायलट था।

4 of 5
Emiliano Sala
बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने पिछले हफ्ते विमान की तलाश बंद कर दी। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने इसका पता लगाने का जिम्मा संभाला। इंटरनेट यूजर्स गो फंड मी वेबसाइट पर चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। अब तक 2448 लोगों ने चंदा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
messi
एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 80 हजार लोग दस्तखत कर चुके हैं। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी सर्च ऑपरेशन जारी रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें