फुटबॉल के लिए दीवाने फैंस तो आपने पहले भी देखे होंगे, लेकिन खेल की जादूगरी का ऐसा असर शायद ही पहले कभी नजर आया हो। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने दृष्टिहीन बेटे को मैच का पूरा हाल बता रही है और वो खुशी से झूम रहा है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे धृतराष्ट्र को संजय ने महाभारत की कहानी सुनाई थी।