फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिले अमिताभ बच्चन, रियाद इलेवन और पीएसजी का मैच देखने पहुंचे

Thu, 19 Jan 2023 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

फ्रांस के क्लब पीएसजी का मुकाबला सऊदी अरब के दो क्लब अल-नस्र और अल हिलाल को मिलाकर बनी टीम रियाद इलेवन से हुआ। इस मैच के शुरू में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए।
विज्ञापन
1 of 4
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में दुनिया के दो महान खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लियोनल मेसी आमने-सामने हुए। फ्रांस के क्लब पीएसजी का मुकाबला सऊदी अरब के दो क्लब अल-नस्र और अल हिलाल को मिलाकर बनी टीम रियाद इलेवन से हुआ। इस मैच के शुरू में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से हाथ मिलाए। वह मुख्य अतिथि के रूप में वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन

2 of 4
मेसी से बात करते अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर और फिर फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे से हाथ मिलाया। इनदोनों के बाद लियोनल मेसी का नंबर था। अमिताभ ने मेसी से हाथ मिलाया और कुछ सेकंड के लिए रुककर बात भी की। ऐसा लग रहा था कि वह मेसी को विश्व कप जीतने की बधाई दे रहे थे। अर्जेंटीना ने पिछले महीने फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप पर कब्जा किया था।
विज्ञापन

3 of 4
खिलाड़ियों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद अमिताभ बच्चन पीएसजी के अन्य खिलाड़ियों से भी मिले। इनमें मोरक्को के अशरफ हकीमी, स्पेन के सर्जियो रामोस और ब्राजील के मार्किन्होस भी थे। मार्किन्होस पीएसजी के कप्तान हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोनाल्डो और अमिताभ बच्चन हंसते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
पीएसजी के खिलाड़ियों से मिलने के बाद अमिताभ रियाद इलेवन की ओर बढ़े। उन्होंने सबसे पहले कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हाथ मिलाया। वह रोनाल्डो से बात भी करते नजर आए। इस दौरान दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें