फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची, बारबाडोस को 100 रन से हराया, रेणुका ने बरपाया कहर

Thu, 04 Aug 2022 02:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 7
शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज और रेणुका सिंह - फोटो : BCCI Women/Twitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने तीसरे ग्रुप मैच में बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। महिला टी20 क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में मलेशिया को 142 रन से हराया था। भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है। वहीं, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 7
रेणुका सिंह के साथ भारतीय खिलाड़ी - फोटो : BCCI Women/Twitter
बारबाडोस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी।  टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन

3 of 7
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना का नहीं चला बल्ला
बारबाडोस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में भारत की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना इस मैच में फेल हो गईं। वह दूसरे ओवर में ही आउट हो गईं। शनिका ब्रूस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। मंधाना ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। इस दौरान एक चौका लगा।

4 of 7
जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जेमिमा और शेफाली ने भारत को संभाला
स्मृति के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 71 रन की साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने 26 गेंद पर 43 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली का स्ट्राइक रेट 165.38 का रहा। जेमिमा के साथ गलतफहमी के कारण वह रनआउट हो गईं।
विज्ञापन

5 of 7
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत और तानिया भाटिया फेल
शेफाली के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान हरनप्रीत कौर पवेलियन लौट गईं। उन्हें शकीरा सेलमैन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। हरमनप्रीत खाता भी नहीं खोल पाईं। उनके आउट होने के बाद तानिया भाटिया क्रीज पर आईं, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं। तानिया को मैथ्यूज ने डॉटिन के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद पर छह रन ही बना सकीं।
विज्ञापन

6 of 7
जेमिमा रोड्रिग्ज - फोटो : BCCI Women/Twitter
जेमिमा और दीप्ति बनीं संकटमोचक
मुश्किल समय में जेमिमा और दीप्ति ने टीम को संभाला। दोनों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को 160 रन के पार पहुंचाया। जेमिमा और दीप्ति ने मिलकर 43 गेंद पर नाबाद 70 रन की साझेदारी की। जेमिमा 46 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 121.74 का रहा। वहीं, दीप्ति ने 28 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। दीप्तिक का स्ट्राइक रेट 121.43 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैच में बोल्ड होतीं बारबाडोस की बल्लेबाज - फोटो : सोशल मीडिया
बारबाडोस की शर्मनाक बल्लेबाजी
बारबाडोस के लिए किशोन नाइट ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। उनके बाद शकीरा सेलमैन नाबाद 12 रन बनाए। बारबाडोस की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत के लिए रेणुका ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मेघना सिंह, स्नेह राणा, राधा यादव और हरमनप्रीत कौर को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें