हर चार साल में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में दुनिया भर के एथलीट अपनी जबरदस्त प्रतिभा के साथ खेल का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन 2022 में आयोजित बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक विवादों से भरा रहा। इस बार शीतकालीन ओलंपिक इतिहास में पहली बार डोपिंग प्रकरण सामने आया, वहीं कोविड प्रोटोकाल नियमों के तहत चीन की कठिन बायो-बबल नीति से खिलाड़ी परेशान भी हो गए।
जज ने कई विवादित फैसले भी दिए। सबसे विवादित मामला ओलंपिक के सेरेमनी में सामने आया, जब चीन ने उस व्यक्ति को ओलंपिक मशाल थमाई, जो भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद भारत ने राजनयिक तौर पर उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया।
अब ओलंपिक समिति की सालाना बैठक की मेजबानी भारत को मिल चुकी है। अगले साल मुंबई में इस बैठक का आयोजन होगा। यह सिर्फ दूसरा मौका होगा, जब भारत में ओलंपिक समिति की बैठक होगी। इससे पहले साल 1983 में ओलंपिक समिति की बैठक हुई थी।
खेल के कुछ सबसे बड़े विवादों पर नजर-