फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना को लगता है डर, कहीं इस वजह से करियर न खत्म हो जाए

Thu, 03 Nov 2016 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : getty
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की प्रमुख शटलर्स में से एक हैं। हालांकि लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना 2016 के रियो ओलंपिक में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

साइना को लगता है डर, कहीं इस वजह से करियर न खत्म हो जाए

2 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : getty
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की एथलेटिक्स आयोग की सदस्य बनने वाली साइना को रियो ओलिंपिक से एक हफ्ते पहले घुटने की परेशानी शुरू हो गई थी। 26 वर्षीय साइना रियो में भी इसी चोट के साथ खेली और दूसरे दौर के मैच में हारकर बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

साइना को लगता है डर, कहीं इस वजह से करियर न खत्म हो जाए

3 of 5
साइना नेहवाल
घुटने की सर्जरी कराने के बाद वापसी करने वाली शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि उन्हें कभी-कभी लगता है कि उनका बैडमिंटन करियर चोटों के चलते खत्म हो सकता है। वह 15 नवंबर से शुरू होने वाले चाइना सुपर सीरीज प्रीमियर में वापसी करेंगी।

साइना को लगता है डर, कहीं इस वजह से करियर न खत्म हो जाए

4 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : getty
साइना ने ईएसपीएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “लोग सोचेंगे कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा और मैं वापसी नहीं करूंगी। मुझे भी दिल में कहीं लगा कि शायद मेरा करियर खत्म हो गया है, इसलिए देखते हैं क्या होता है. शायद, आप नहीं जान सकते कि क्या होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

साइना को लगता है डर, कहीं इस वजह से करियर न खत्म हो जाए

5 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : getty
साइना ने कहा कि वो कड़ी मेहनत जारी रखेंगी। वो खासतौर पर अपनी कमजोरी पर ध्यान देती हैं। उनके लिए स्वस्थ रहना जरूरी है, ताकि वो खेल सकें। जीत या हार के बारे में वो ज्यादा नहीं सोचना चाहतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें