रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। बीते सप्ताह चीन ओपन जीतकर करियर का पहला सुपरसीरीज प्रीमियर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सिंधू ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड लिख लिया है।
विज्ञापन
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
2 of 6
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल
- फोटो : Youtube
भारत की टॉप शटलर पीवी सिंधू ने खिताब के साथ-साथ विश्व रैंकिंग में 9वां स्थान भी अपने नामक किया। उन्होंने पहली बार दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल को पीछे कर दिया। गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने नई रैंकिंग जारी की।
विज्ञापन
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
3 of 6
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
BWF द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में सिंधू को जहां दो स्थान का लाभ हुआ और वो नौवें स्थान पर पहुंच गई, तो वहीं रियो ओलंपिक्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं साइना पांच स्थान फिसलकर 11वें पायदान पर पहुंच गईं।
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
4 of 6
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल
- फोटो : getty
बीते कुछ वर्षों में यह साइना की सबसे खराब रैंकिंग है। इस दौरान वह कभी भी टॉप-10 से बाहर नहीं रहीं, बल्कि शीर्ष स्थान भी हासिल किया। हालांकि लंबे समय से मैदान से बाहर रहने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
5 of 6
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
वहीं दिसंबर, 2009 में 255वीं रैंकिंग से सिंधू ने गजब का सुधार किया है। सिंधू हालांकि रैंकिंग अंक में साइना से सिर्फ 30 अंक ही आगे है। सिंधू ने इस वर्ष अब तक 19 टूर्नामेंट खेले हैं और उनके 64,749 अंक हैं। वहीं साइना ने 11 टूर्नामेंट खेले हैं और उनके 64,719 अंक हैं।
सिंधू के नाम एक और कमाल, सानिया को पछाड़ निकली आगे
6 of 6
साइना नेहवाल
भारत की दोनों शीर्ष खिलाड़ी इस समय हांगकांग ओपन में खेल रही हैं और गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। साइना ने आखिरी बार इसी वर्ष जून में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।