फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

Thu, 10 Nov 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीवी सिंधू - फोटो : getty
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्वचैंपियन स्पेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलीना मरीन विश्व की सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। कैरोलीन ने रियो ओलंपिक के फाइनल में पीवी सिंधू को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। मरीन को हैदराबाद हंटर्स ने 61.5 लाख रुपय की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। ये किसी भी खिलाड़ी पर लगी अब तक की सबसे बड़ी बोली है। 
 
विज्ञापन

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

2 of 6
सुंग जी ह्यून
दूसरी सबसे ज्यादा बोली दक्षिण कोरियाई सुंग जी ह्यून पर लगी। सुंग को मुंबई रॉकेट्स ने 60 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल करने में सफलता हासिल की। डेनमार्क के धुरंधर पुरुष खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन पर तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें 59 लाख रुपये में दिल्ली एसर्स ने अपने साथ शामिल किया।

विज्ञापन

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

3 of 6
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु पर हालांकि अपेक्षा से काफी कम बोली लगी। उन्हें चेन्नई स्मैशर्स ने 39 लाख रुपये की सफल बोली लगाते हुए अपने क्लब में शामिल किया।

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

4 of 6
साइना नेहवाल
भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी साइना नेहवाल भी बड़ी बोली आकर्षित करने में असफल रहीं। उन्हें 33 लाख रुपये में अवध वॉरियर्स ने खरीदा।

विज्ञापन

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

5 of 6
विक्टर एक्सेलसेन
डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन 39 लाख रुपये में बेंगलुरू बुल्स का हिस्सा बने, वहीं वान हो सन को दिल्ली एसर्स ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया और सिंधु को पीछे छोड़ ये बनी सबसे महंगी बैडमिंटन खिलाड़ी 

6 of 6
ली चॉन्ग वी
गौरतलब हो कि कि दुनिया के शीर्ष-3 पुरुष खिलाड़ी चीन के चेन लोंग और लिन डैन तथा मलेशिया के ली चोंग वी इस लीग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें