लक्ष्य और प्रणय
- फोटो : PTI
एक का सफर होगा खत्म
दरअसल, आज पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना एचएस प्रणय से ही होगा। ये मैच फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि दोनों देश के शीर्ष बैडमिंटन प्लेयर हैं और दोनों से ही पदक की आस थी। हालांकि, ग्रुप में ऐसी स्थिति होने की वजह से दोनों का आमना सामना हो रहा है। इन दोनों में से कोई एक शुरुआती दौर में बाहर हो जाएगा और भारत के एक पदक की उम्मीद को झटका लगेगा। अगर ये मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में होता तो दोनों ही पदक जीत सकते थे, जो कि अब नहीं हो सकेगा। ऐसे में दोनों जब आमने-सामने होंगे तो एक-दूसरे के खिलाफ शीर्ष प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। जहां प्रणय की विश्व रैंकिंग 13 है, वहीं लक्ष्य 19वें रैंक पर हैं। हालांकि, जिस तरह बुधवार को लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराया, प्रणय उन्हें हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करेंगे।
दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल सात बार आमने-सामने आ चुके हैं। चार मैचों में लक्ष्य और तीन मैचों में प्रणय ने जीत हासिल की है। दोनों पहली बार 2022 इंडिया ओपन में आमने-सामने आए थे। तब लक्ष्य ने प्रणय को 21-14, 9-21, 14-21 से हराया था। वहीं, पिछली बार दोनों 2023 इंडिया ओपन में आमने-सामने आए थे और लक्ष्य ने तब भी 21-14, 21-15 से मैच जीता था। यह पहली बार होगा जब कोई दो भारतीय पेरिस ओलंपिक के बैडमिंटन में आमने-सामने होंगे। इस मैच को जीतने वाले खिलाड़ी का क्वार्टर फाइनल में सामना जापान के कोडाई नाराओका या चीनी ताइपे के चोऊ तियेन चेन से हो सकता है। हालांकि, न ही प्रणय और न ही लक्ष्य का इन दोनों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। अगर भारतीय इस मैच को भी जीतने में कामयाब रहते हैं तो सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से सामना हो सकता है।
कब-कब आमने-सामने आए लक्ष्य और प्रणय (अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट)
| साल |
टूर्नामेंट |
अंतर |
विजेता |
| 2023 |
इंडिया ओपन 2023 |
14-21 15-21 |
लक्ष्य सेन |
| 2023 |
मलयेशिया ओपन 2023 |
22-24 21-12 21-18 |
एचएस प्रणय |
| 2022 |
डेनमार्क ओपन 2022 |
9-21 18-21 |
लक्ष्य सेन |
| 2022 |
विश्व चैंपियनशिप 2022 |
17-21 21-16 21-17 |
एचएस प्रणय |
| 2022 |
इंडोनेशिया ओपन 2022 |
21-10 21-9 |
एचएस प्रणय |
| 2022 |
जर्मन ओपन 2022 |
15-21 16-21 |
लक्ष्य सेन |
| 2022 |
इंडिया ओपन |
21-14 9-21 14-21 |
लक्ष्य सेन |