फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2018: सिंधु ने जीता वर्ल्ड टूर फाइनल्स, कुछ ऐसा रहा साल 2018 में सिल्वर क्वीन का सफर

Sun, 16 Dec 2018 04:49 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pv sindhu
भारत की बेटी पीवी सिंधु ने रविवार को इतिहास रच दिया। सिंधु ने वर्ल्ड टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में हराया। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pv sindhu
इसी के साथ सिंधु ने अपने उन आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है जो उन्हें महज एक रनर-अप समझते थे। बता दें कि साल 2018 में पीवी सिंधु कोई भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई थीं। हालांकि साल के सभी बड़े टूर्नामेंट में उन्होंने देश की झोली खाली नहीं छोड़ी। साथ ही अब वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताबी मुकाबला जीतकर उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
saina nehwal and pv sindhu
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। नेहवाल ने महिला एकल के फाइनल में ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से शिकस्त देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया था और सिंधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

4 of 5
Carolina Marin and Pv sindhu
वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2018 में भी स्पेन की कैरोलिना मारिन ने सिंधु को फाइनल मुकाबले में हराकार गोल्ड मेडल जीता था। कैरोलिना ने फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को सीधे सेटों 21-19, 21-10 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pv sindhu
भारत की स्टार शटलर को इस साल एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। एशियन गेम्स के फाइनल में सिंधु को चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने सीधे सेटों में  21-13, 21-16 से हराया था।

देखें वीडियो:



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें