फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण: ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए इस मंत्र का जप करें गर्भवती महिलाएं

Thu, 15 Feb 2018 08:57 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
16 फरवरी को साल 2018 का दूसरा ग्रहण देखने को मिलेगा। इससे पहले पिछले महीने की 31 जनवरी को चंद्रग्रहण हुआ था, जो पूरे भारत में दिखाई दिया था। हालांकि 16 फरवरी को पड़ने वाला यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार 15 फरवरी को मध्य रात्रि यह ग्रहण 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को ताकि ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके।
विज्ञापन

2 of 4
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ग्रहण देखने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
ग्रहणकाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सिलाई,कढ़ाई और काटने जैसे कामों से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए महिलाओं को इस मंत्र का जप करना चाहिए।
"ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें