ईश्वर के सगुण साकार रूप आकार, वेष-विन्यास, रहन-सहन, वाहन आदि अद्भुत और अविश्वसनीय हैं। ईश्वर के साथ ऐसे विचित्र कथानक जुड़े हैं कि देवों और अवतारों के बारे में कल्पना करना कठिन हो जाता है। चार मुख के ब्रह्मा, हाथी की सूंड वाले गणेश, वानर की शक्ल लिए हनुमान की छवि। श्रद्धा भक्ति के कारण मान लेना पड़ता है कि इस तरह के रूपों का कहीं कोई अस्तित्व है। विभिन्न देवों की कल्पना इन रहस्यों और आदर्शो में से ही है। शिव के स्वरूप की मीमांसा से इस तथ्य को समझना उचित होगा।