वृक्षासन
- फोटो : istock
वृक्षासन
इस आसन को ट्री पोज भी कहते हैं। वृक्षासन करने से आपकी पीठ, कोर और पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वृक्षासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर की जांघ पर रखें। गहरी सांस लेते हुए हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में लाएं। इस दौरान रीढ़ सीधी रखें। आसन को दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।