आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपने अचानक से कोई अजीबोगरीब आवाज सुनी हो। अचानक से सुनाई देने वाली इन आवाजों को ज्यादातर लोग अनसुना कर देते हैं, लेकिन यदि यही आवाज रात के सन्नाटे में सुनाई दे जाए तो हर कोई घबरा जाता है। ये आवाजें अचानक से सुनाई देती हैं और फिर अचानक से बंद भी हो जाती हैं। कई लोग घबरा कर कमरे की लाइट जला देते हैं। वहीं कुछ लोग इन आवाजों का पीछा शुरू कर देते हैं, ये जानने के लिए कि ये आवाज कहां से आ रही है, लेकिन जब ये आवाजें एक निश्चित समय पर आएं तो उनका न तो पीछा करना चाहिए और न ही कमरे की लाइट चालू करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि रात के समय आने वाली ये आवाजें किसी नकारात्मक ऊर्जा के होने का संकेत देती हैं। वहीं कुछ आवाजें हमारे लिए शुभ संकेत भी लेकर आती हैं। साथ ही ये भी संकेत देती हैं कि आपका अच्छा समय आने वाला है। चलिए जानते हैं उन्हीं आवाजों के बारे में जो हमारे लिए शुभ संकेत लेकर आती हैं....