फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा, वरना बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम

Thu, 07 Apr 2022 10:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : iStock
Guruwar Ke Niyam: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सप्ताह के कौन से दिन क्या करना चाहिए, किस दिन किस देवी या देवता की पूजा करनी चाहिए इन सब का विधान है। इसके अलावा यात्राओं को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसा ही एक दिन है गुरुवार। वैसे तो ये दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार का दिन विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन कुछ कामों को न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस दिन यात्रा करने से पहले दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए और किस दिशा में यात्रा भी नहीं करनी चाहिए... 
 
विज्ञापन

2 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : pixabay
गुरुवार के दिन इस दिशा में यात्रा करने से बचें 
मान्यता है कि गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल होता है इसलिए इस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि गरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा कष्ट देने वाली होती है। यदि जरूरी काम की वजह से इस दिशा में यात्रा कर रहे हैं तो दही या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

3 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : iStock
कपड़े नहीं धोने चाहिए  
यात्रा के अलावा गुरुवार के दिन कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें करने की मनाही है। इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि साबुन के इस्तेमाल से इस दिन कपड़े धोना भगवान विष्णु को क्रोधित कर सकता है। 

4 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : iStock
महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए 
गुरुवार के दिन सिर भी नहीं धोना चाहिए। कोशिश करें कि इस दिन साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति को इस दिन नहाने से भी परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : iStock
नाखून नहीं काटने चाहिए 
मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए, क्योंकि इससे धन-संपत्ति में कमी आती है। इसलिए इस दिन नाखून काटने से भी परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : iStock
खिचड़ी के सेवन से करें परहेज 
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन घर में खिचड़ी भी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन खिचड़ी बनाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन न ही खिचड़ी बनानी चाहिए और न खानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुवार के दिन भूल से भी न करें इस दिशा में यात्रा - फोटो : istock
पुरुष न करें ये काम 
साथ ही कहा जाता है कि गुरुवार के दिन पुरुषों को दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है और जीवन में बाधाएं आती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें