फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: जीवन में हमेशा सफल बनाते हैं व्यक्ति के अंदर मौजूद ये गुण, पढ़ें विदुर नीति के अनमोल वचन

Wed, 20 Apr 2022 11:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
महात्मा विदुर कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। महात्मा विदुर के बारे में कहा जाता है कि ये समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांपने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। इसके अलावा महात्मा विदुर ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों को बताया है। कहा जाता है कि यदि आज के समय में भी विदुर की नीतियों का अनुसरण किया जाए तो कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही विदुर नीति में मनुष्य के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो उन्हें जीवन में सफल इंसान बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में....

बड़ों का कहना मानने वाला व्यक्ति 
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति बड़ों की आज्ञा का पालन करता है, वह जीवन में कभी धोखा नहीं खाता है और जीवन में सफल होता है। ऐसे व्यक्ति को बड़ों से प्रेम और आशीर्वाद भी मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : iStock
दान-पुण्य करने वाला व्यक्ति
दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति का हृदय कोमल होता है। विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों पर सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती है। साथ ही ऐसे लोग मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : Pixabay
अहिंसा का पालन करने वाला व्यक्ति  
महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा का पालन करता है और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलता है। वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है। उसे भी मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है। 

4 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : istock
सच बोलने वाला व्यक्ति 
महात्मा विदुर के अनुसार, सच बोलने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक माना जाता है। सच बोलने वाला व्यक्ति मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक को प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति हृदय से स्पष्टवादी होता है और निडर होता है।
विज्ञापन

5 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : istock
ईमानदार
विदुर नीति के अनुसार, ईमानदार व्यक्ति समाज की नजरों में हमेशा सम्मानित होता है। सभी लोग ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति हमेशा सफल इंसान बनता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदुर नीति के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
विनम्र स्वभाव वाला विद्वान
कई लोग ज्ञानी और विद्वान तो होते हैं, लेकिन इनके अंदर अहम का भाव आ जाता है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो विद्वान होने के साथ-साथ विनम्र भी होते हैं। महात्मा विदुर कहते हैं कि ऐसे विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें