फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti For Money: आचार्य विदुर के ये नीति वचन आपको बना देंगे अमीर, नहीं होगी पैसों की किल्लत

Wed, 15 May 2024 06:41 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vidur Niti For Money: जीवन में किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए योजना का निर्माण किया जाता है। योजनाबद्ध तरीकों से किए गए कार्यों में हमेशा सफलता मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 5
Vidur Niti For Money - फोटो : istock
Vidur Niti For Money: जीवन में किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए योजना का निर्माण किया जाता है। योजनाबद्ध तरीकों से किए गए कार्यों में हमेशा सफलता मिलती है। साथ ही इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। कई बार धन खर्च की अधिकता बढ़ने के कारण बचत करने में समस्याएं आती हैं। बाद में यह समस्या आर्थिक तंगी का कारण बनती है, जो भविष्य को प्रभावित करती है। इसलिए हमेशा फिजूल खर्च न करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई बार खर्चों पर नियंत्रण रखने के बावजूद धन की बचत करने में समस्याएं आती है।

इस समस्या से बचने के लिए महात्मा विदुर की नीतियों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इन नीतियों के माध्यम से व्यक्ति आसानी से बचत कर सकता है। साथ ही अपनी जरूरतों को भी पूरा करने में आसानी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि बचत करने के लिए महात्मा विदुर की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vidur Niti For Money - फोटो : istock
ईमानदारी से कमाएं पैसा
महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को हमेशा ईमानदारी से पैसा कमाना चाहिए। मेहनत और लगन से कमाएं गए पैसों का हमेशा ठहराव रहता है। साथ ही ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
Vidur Niti For Money - फोटो : Istock
कारगर रणनीति का निर्माण
धन की बचत करने के लिए व्यक्ति को कारगर रणनीति का निर्माण करना चाहिए। कई बार धन खर्च की योजना उचित न होने के कारण व्यक्ति आर्थिक परेशानियों का सामना करता है। इसलिए हमेशा धन खर्च योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए।

4 of 5
Vidur Niti For Money - फोटो : Istock
इच्छाओं पर नियंत्रण
कुछ लोगों को महंगी वस्तुओं की खरीदारी का शौक होता है। लेकिन कई बार जरूरत न होने पर व्यक्ति उसे खरीद लेता है। ऐसे में भविष्य के लिए धन संचय करना कठिन होता है। इसलिए हमेशा अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। साथ ही निवेश व बचत करने की योजना पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidur Niti For Money - फोटो : Istock
आय के अवसरों की तलाश
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आय और निवेश के एक स्रोत पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। समय समय पर अपनी शिक्षा का उपयोग करते हुए आय के अवसरों की तलाश करते रहना चाहिए। इससे धन की बच करने में आसानी होती है।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें