महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। महात्मा विदुर महान ज्ञाता और दूरदर्शी थे। उनकी नीतियों का सहारा लेकर लोग आज भी आगे बढ़ते हैं। महात्मा विदुर के मुताबिक 6 ऐसी चीजें हैं, जिनके पास होने पर व्यक्ति संसार के सभी सुखों को भोग पाता है। इन 6 चीजों को हासिल करने वाला व्यक्ति को ही वास्तव में भाग्यशाली कहा जा सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनके होने से किसी भी इंसान का भाग्य चमक सकता है।