फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार

Thu, 08 Jun 2023 01:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : अमर उजाला
Vidur Niti: पांचवा वेद माने जाने वाले महाभारत के सभी पात्रों की अपनी एक अलग विशेषता थी। इन्हीं पात्रों में एक ऐसा भी नाम शामिल था, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। इस पात्र का नाम था महात्मा विदुर। महात्मा विदुर महान विद्वान और दूरदर्शी थे। उन्हें संपूर्ण वेदों और शास्त्रों का ज्ञान था। विदुर जी और महाराज धृतराष्ट्र के बीच का संवाद विदुर नीति के रूप में जाना जाता है। विदुर नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो आज भी लोगों को सही राह दिखाने का काम कर रही हैं। विदुर नीति की इन बातों को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो कई तरह की परेशानी का हल आसानी से निकाला जा सकता है। वहीं महात्मा विदुर ने कुछ ऐसी बातें भी बताई हैं जो व्यक्ति को अंधकार की ओर ले जाती हैं। यदि किसी व्यक्ति अंदर ये बातें तो तुरंत सुधार कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में...  

Chanakya Niti: इस तरह कमाए हुए धन से व्यक्ति हो जाता है कंगाल, दरिद्रता नहीं छोड़ती कभी पीछा 
विज्ञापन

2 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : iStock
महात्मा विदुर कहते हैं कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। यह व्यक्ति की सोचने और समझने की ताकत को छीन लेता है और छोटी समस्या को भी बड़ा बना देता है। गुस्सा व्यक्ति को हमेशा अंधकार की ओर ले जाता है, इसलिए व्यक्ति को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : istock
खुद की प्रशंसा करना अच्छी बात है, लेकिन जो व्यक्ति हमेशा अपनी ही की प्रशंसा करता है और दूसरे की निंदा वह खुशहाल जीवन से दूर होता चला जाता है।

Positive Thoughts: कठिन समय भी हो जाएगा आसान, बस कर लें ये काम 

 

4 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : istock
महात्मा विदुर के अनुसार ज्यादा बोलने वाले व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए। जो लोग जरूरत से ज्यादा बोलते है वे छोटी-छोटी समस्याओं को भी पहाड़ बना देते हैं। व्यक्ति की यह आदत उसे सबसे दूर करने लगती है और एक समय ऐसा आता है जब व्यक्ति अकेला रह जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक नहीं बोलना चाहिए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : istock
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा अपने बारे में ही सोचते रहते हैं। हमेशा अपने बारे में सोचना अच्छे इंसान की निशानी नहीं मानी जाती है। ऐसे लोग अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में अकेले रह जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार - फोटो : istock
दोस्ती का रिश्ता इस संसार में सबसे अनमोल माना जाता है। विदुर नीति के अनुसार जो लोग दोस्ती में धोखेबाजी करते हैं उनके के लिए नर्क के दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें