फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mental Peace Remedies: मानसिक शांति के लिए अवश्य करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव

Sun, 16 Nov 2025 12:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mental Peace Remedies: नौकरी, करियर, व्यापार व सफलता को लेकर अक्सर जीवन में तनाव रहता है। इन बढ़ती समस्याओं के चलते आमतौर पर मानसिक दबाव महसूस होता है, जिस कारण व्यक्ति का मन भीतर से अशांत हो जाता है। इस उलझन के चलते आत्मविश्वास, कार्य व निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है। 
विज्ञापन
1 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : अमर उजाला
Mental Peace Remedies: नौकरी, करियर, व्यापार व सफलता को लेकर अक्सर जीवन में तनाव रहता है। इन बढ़ती समस्याओं के चलते आमतौर पर मानसिक दबाव महसूस होता है, जिस कारण व्यक्ति का मन भीतर से अशांत रहता है। इन उलझनों के कारण आत्मविश्वास, कार्य को पूरा करने में बाधाएं व निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने लगती हैं। ऐसे समय में मन को स्थिर और शांत रखने के लिए ध्यान और मंत्र जाप सबसे प्रभावी उपाय होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब व्यक्ति पूरी एकाग्रता से मंत्रों का स्मरण करता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह ऊर्जा मन की बेचैनी को दूर करने से लेकर समस्याओं का हल करने में सहायता करती हैं। साथ ही मन को एक संतुलन प्रदान करती है। इसलिए रोजाना कुछ शक्तिशाली मंत्रों जा उच्चारण करने से मन शांत और सुखी रहता है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : adobe
  • यदि आपका मन नकारात्मकता से भरा हुआ है, तो आप महादेव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे मन शांत रहता है।
 
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
विज्ञापन

3 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : Adobe Stock
  • रोजाना महागौरी मंत्र का जप करने से मानसिक शांति मिलती हैं।

प्रार्थना मंत्र
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

4 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : Freepik.com
  • यदि जीवन में चारो ओर से समस्याएं आने लगे, तो आप इस मंत्र का उच्चारण करें। इससे मानसिक शांति व मन में ठहराव महसूस होता है
 "ॐ भूर्भुवः स्वाहा तत्सवितुर वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात् 
विज्ञापन

5 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : Freepik.com
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्रमा मन के कारक है और उनका प्रभाव व्यक्ति को मानसिक शांति देता है। ऐसे में आप मन भावुक होने पर इन मंत्रों का स्मरण करें।

दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥



Naukri Ke Upay: करियर-कारोबार में सफलता पाने के लिए करें ये 5 उपाय, प्रमोशन की समस्याएं भी होंगी दूर
विज्ञापन

6 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : Adobe stock photos
  • आत्मविश्वास को बढ़ाने व मान-सम्मान के लिए सूर्यदेव के इन प्रभाव शाली मंत्रों का जाप करें।

सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mental Peace Remedies - फोटो : Freepik.com
हनुमान जी के मंत्र

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

कर्ज मुक्ति के मंत्र 
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

प्रेत भुत बाधा के लिए मंत्र 
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
 

साल 2026 में शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, धन-दौलत और मान-सम्मान में अपार बढ़ोतरी के संकेत

Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें