फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना मैनेजमेंट डिग्री, ना ही कोई बिजनेस बैकग्राउंड, फिर कैसे बने दुनिया के सबसे रईस शख्स

Mon, 10 Sep 2018 01:58 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
चीन के सबसे अमीर आदमी जैक मा ने अपनी कंपनी अलीबाबा के लिए सोमवार को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। जैक मा अगले साल अपने 55वें जन्मदिन पर कंपनी से रिटायरमेंट लेंगे। जैक मा ने दोस्तों से 60,000 डॉलर उधार लेकर 1999 में अलीबाबा डॉट कॉम की शुरुआत की थी। जैक मा ने इतनी बड़ी कामयाबी ना सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर किया बल्कि हमेशा अपनी पॉजिटिव नजरिए को साथ में रख कर कामयाबी की इबरतें लिखी। आइए जानते हैं जैक मा ने कैसे खड़ी की इतनी बड़ी कंपनी और उनके कुछ बिजनेस मंत्रा...
विज्ञापन

2 of 10
1- जैक मा जब 13 साल के थे तभी से अंग्रेजी सीखनी शुरू कर दी थी ऐसा कारनामा चीन में कम ही लोग करते हैं। अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए उन्होंने नायाब तरीका ढूंढा इसके लिए किसी शिक्षक का सहारा नहीं लिया बल्कि वे टूरिस्ट गाइड बन गए थे।

सफलता के मंत्र-
हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हमारे पास कमी होती है तो सपने देखने वाले लोगों की- जैक मा
विज्ञापन

3 of 10
2- अली बाबा डाट काम खोलने से पहले वह एक ट्रांसलेशन कंपनी चलाते थे। अमेरिका में पहली बार इंटरनेट देखा। गूगल पर पहली बार उन्होंने बीयर यानी भालू टाइप किया। इसके बाद चाइनीज में होम पेज तैयार किया।

सफलता के मंत्र-
अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर- जैक मा
 

4 of 10
3- इसके बाद अपनी बहन से पैसे उधार मांगकर चाइना पेजस नाम की इंटरनेट कंपनी बनाई। जो बाद में फेल हो गई। 

सफलता के मंत्र-
अगर आप हार नहीं मानते है तो आपके पास एक और मौका होता है। हार मान लेना सबसे बड़ी असफलता है- जैक मा
 
विज्ञापन

5 of 10
4- चीन में जब केएफसी कंपनी खुली तब जैक मा को नौकरी देने से मना कर दिया था।

सफलता के मंत्र-
यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा कि कोई मौका है- जैक मा
विज्ञापन

6 of 10
5- अलीबाबा कंपनी के शुरुआती दिनों में सिर्फ 18 लोग काम करते थे।

सफलता के मंत्र-
अगर हम एक अच्छी टीम हैं और यह जानते हैं कि हमें क्या करना है तो हम में से हर एक उनमे से दस को हरा सकता है- जैक मा
विज्ञापन

7 of 10
6- जैक मा की पत्नी का मानना है जैक हैंडसम नहीं है, लेकिन मुझे उनसे इसलिए प्यार हो गया, क्योंकि वे ऐसे कई काम कर सकते हैं जो हैंडसम पुरुष भी नहीं कर सकते।

सफलता के मंत्र-
कभी भी कीमत पर कॉम्पिटिशन मत करो, बल्कि सर्विस और इनोवेशन पर कॉम्पिटिशन करो- जैक मा
 

8 of 10
7- जैक मा के बचपन का नाम मायून था। जब वह टूरिस्ट गाइड का काम करते थे तब विदेशी पर्यटकों के लिए ये चीनी नाम उच्चारण करने में कठिन था। एक विदेशी महिला पर्यटक ने उन्हें Jack नाम दिया।

सफलता के मंत्र-
अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर- जैक मा

9 of 10
jack ma
8- जैक मा ने पुलिस की नौकरी के लिए भी उन्होंने आवेदन किया था। वहां पर भी वह असफल रहे क्योंकि उनकी कद-काठी छोटी थी।

सफलता के मंत्र-
मेरे शहर की जो सबसे खराब यूनिवर्सिटी मानी जाती थी-हांग्जो शिक्षक विश्वविद्यालय, उसमे स्वीकार किये जाने से पहले मैं दो बार यूनिवर्सिटी के एग्जाम में फेल हो चुका था - जैक मा
विज्ञापन

10 of 10
9- जैक मा प्राइमरी स्कूल से लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कई बार फेल हुए। 2 बार प्राइमरी स्कूल मे, तीन बार मिडिल स्कूल में, कालेज के एंट्रेंस एग्जाम में 3 बार। 10 बार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के लिए अप्लाई हर बार उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। 30 बार जॉब पाने में फेल।

सफलता के मंत्र-
मैं खुद को खुश रखने का प्रयास करता हूँ, क्योंकि मैं जानता हूँ कि अगर मैं खुश नहीं हूँ, मेरे सहयोगी खुश नहीं हैं और मेरे शेयरधारक खुश नहीं हैं और मेरे ग्राहक खुश नहीं हैं-  जैक मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें