फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल गेट्स: सफलता एक घटिया शिक्षक है

Fri, 27 Sep 2019 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bill Gates
हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। एक बेहतर जिंदगी के सपने हर इंसान देखता है। अगर आप भी जीवन में सफल और एक बेहतर जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सफल लोगों के प्रेरणादायक कथन पढ़कर उन बातों पर अमल करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी और आपकी आदतें भी अच्छी हो जाएंगी।

दरअसल, अच्छी आदतों से ही हम अच्छे कार्य करते हैं और हमें सफलता प्राप्त होती है। बिल गेट्स लोगों को अपने जीवन के अनुभवों से सीख देते रहते हैं। बिल गेट्स के कुछ सर्वश्रेष्ठ सुविचार जानकर हम भी जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
bill gates
तुलना
आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद की बेइज्जती करते हैं।

एकाग्रता
आप में चाहे कितनी भी योग्यता क्यों न हो, एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 9
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स
असंतोष
असंतुष्ट होने से आप, सीखने की तरफ अग्रसर होते हैं।

असफलता
सफलता मिलने के बाद खुशियां मनाना अच्छी बात है, लेकिन असफलताओं और गलतियों से सीखना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

4 of 9
Bill Gates
गरीबी
अगर आप गरीब घर में जन्में हैं तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में ही मरते हैं, तो यह आपकी ही गलती है।

सोच 
मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी इन्सान को चुनना पसंद करुंगा, क्योंकि वह आलसी इन्सान उस कठिन काम को पूरा करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
विज्ञापन

5 of 9
Bill Gates - फोटो : facebook
नेतृत्व क्षमता
असली नेतृत्व क्षमता उसी व्यक्ति के अंदर हैं, जो दूसरो को सशक्त बनाते हैं।

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें
यदि  आप  कुछ अच्छा  बना  नहीं  सकते, तो  कम  से  कम  ऐसा  करिए  कि  वह अच्छा दिखे।

 
विज्ञापन

6 of 9
bill gates
सफलता
सफलता एक घटिया शिक्षक है, यह लोगों में ऐसी सोच विकसित कर देती है कि वह कभी असफल नहीं हो सकते।

प्रतिस्पर्धी
चाहे वो गूगल हो, एप्पल हो या कोई और ये हमारे बेहतरीन प्रतिस्पर्धी ही जो हमें, हमेशा हमें चौकन्ना रखते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : reuters
जोखिम
आपको बड़ी विजय प्राप्त करने के लिए, कभी कभी बहुत बड़ी जोखिम लेना पड़ता है।

साझेदारी
हमारी सफलताएं साझेदारियों पर निर्भर रहती है।

 

8 of 9
बिल गेट्स
कोच
हर व्यक्ति को एक कोच की जरूरत होती है, चाहे वह एक बास्केटबाल का खिलाड़ी हो या एक ताश का खिलाड़ी।

विरासत
विरासत एक बहुत बेकार चीज है, मुझे विरासत की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

9 of 9
bill gates
व्यापारिक नीति
मुझे पूरा विश्वास है कि अगर आप लोगो को समस्याएं दिखाएंगे और उनका हल बताएंगे तो लोग उन्हें अपनाने के लिए जरूर आकर्षित होंगे।

उम्मीद
उम्मीद सत्य का एक रूप है, यदि व्यक्ति में उम्मीदें जिंदा रहती है तो वह अवश्य ही सफलता हासिल करता है।

बदलाव
लोग हमेशा बदलाव से डरते हैं, जब बिजली का अविष्कार हुआ था तब भी डरे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें