फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Updesh: गीता में लिखी ये खास बातें हर क्षेत्र में दिलाती हैं सफलता, समाज में भी बढ़ता है सम्मान

Tue, 01 Oct 2024 08:05 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Bhagavad Gita Quotes To Understand Life Better - फोटो : freepik
Geeta Updesh: श्रीमद्भगवद्गीता में कृष्ण जी के उपदेशों का वर्णन है, जिसका अध्ययन करने से कर्तव्य, आत्म-साक्षरता, आत्म-ज्ञान और भक्ति-योग का ज्ञान होता है। कहते हैं कि कृष्ण जी ने गीता का पाठ अर्जुन को तब पढ़ाया था, जब अर्जुन के कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। कृष्ण जी के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए थे।

श्रीमद्भगवद्गीता में लिखी सभी बातें आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य के काम आती हैं। गीता के ज्ञान की सभी लोग ने अपने-अपने तरीके से व्याख्या करते हैं। माना जाता है जितनी बार इसका अध्ययन किया जाता है, उतनी बार एक अलग आध्यात्मिक अर्थ समझने-जानने को मिलता है। साथ ही जीवन के उद्देश्य और सही अर्थ का पता चलता है। ऐसे में आइए गीता में लिखी उन खास बातों को जानते हैं, जो सफलता हासिल करने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
Best Bhagavad Gita Quotes To Understand Life Better - फोटो : अमर उजाला
मन पर काबू
भगवान कृष्ण कहते हैं कि अक्सर मनुष्य अपने मन के कारण समस्याओं से घिरा रहता है। यदि मन पर काबू पा लिया जाए, तो अधिकतर समस्याएं समाप्त हो सकती है। उनका मानना है कि मनुष्य की इच्छाएं मन पर ऊपर हावी होती है, जिसे पूरा करने के लिए इंसान किसी भी मार्ग का चयन कर लेता है। ऐसे में मन  पर काबू पाना अपने में सफलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Best Bhagavad Gita Quotes To Understand Life Better - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास करना
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार मनुष्य को हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए। अभ्यास मनुष्य जीवन को आसान बनाता है। कृष्ण जी का मानना है कि अभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, और नए कौशल सीखे जा सकते हैं।

4 of 5
Best Bhagavad Gita Quotes To Understand Life Better - फोटो : अमर उजाला
कर्म करना चाहिए
भगवान कृष्ण के अनुसार हर मनुष्य को कर्म करना चाहिए, और कभी भी फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। उनका मानना है कि जैसा आपका कर्म होगा ईश्वर उसी के अनुरूप ही फल प्रदान करता है। इसलिए कभी भी फल की चिंता नहीं करना चाहिए, क्योंकि कार्य से पहले परिणाम की अपेक्षा करने से मन भ्रमित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Best Bhagavad Gita Quotes To Understand Life Better - फोटो : अमर उजाला
स्वयं का आकलन
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कोई भी व्यक्ति खुद को खुद से बेहतर न जान सकता है, और न ही समझ सकता है। इसलिए समय समय पर इंसान को स्वयं का आकलन करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी खामियों को पहचान कर उस पर कार्य करता है, जो सफलता के मार्ग को आसान बनाता है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें