फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान

Mon, 15 May 2023 11:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Niti: कम समय में धनवान बनना हर किसी का सपना होता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। कहा जाता है कि कठिन परिश्रम करने वाले लोगों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। लेकिन कम समय में मेहनत का अच्छा परिणाम कुछ ही लोगों को प्राप्त हो पाता है। वहीं कुछ लोगों को केवल निराशा हाथ लगती है, क्योंकि मेहनत के साथ ही आगे बढ़ने की सही रणनीति पर भी काम करना जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में इसी के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने बताया है कि मनुष्य मेहनत के साथ ही अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके भी धनवान बन सकता है। यदि आप भी कम समय में धनवान बनना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : Istock
परिश्रम
चाणक्य नीति के अनुसार धनवान बनने की सोच आपको धनवान नहीं बना सकती है। इसके लिए परिश्रम और संयम भी बेहद जरूरी है। इसलिए कभी भी परिश्रम करने से घबराएं नहीं। यदि आप परिश्रम करते हैं तो कभी भी निराशा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : Istock
अनुशासन
धनवान बनने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन में अनुशासन का पालन जरूर करना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर ले जाती है। अनुशासित व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

4 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : istock
मधुरभाषी
चाणक्य नीति के अनुसार मधुरभाषी लोग जीवन में जल्द सफलता पाते हैं। वहीं कटु वचन बोलने वाले लोग जीवन में हमेशा असफल होते हैं, क्योंकि उनके वचन और व्यवहार से दूसरे लोग नाराज रहते हैं। इसके लिए करियर और कारोबार में सफलता पाने और धनवान बनने के लिए व्यक्ति को मधुरभाषी होना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : istock
एकाग्रता
व्यक्ति को हमेशा अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति एकाग्र रहना चाहिए। इससे लक्ष्य प्राप्त करने में व्यक्ति मदद मिलती है। साथ ही कार्यों में भी जल्द ही सफलता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन 5 बातों का रखें ध्यान, कम समय में बनेंगे धनवान - फोटो : istock
जोखिम से न घबराएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में कभी भी जोखिम उठाने से घबराना नहीं चाहिए। जो व्यक्ति चुनौतियों को स्वीकार करने से घबराता है वह लाख कोशिशों के बाद भी सफल नहीं हो पाता। ऐसे लोगों को कभी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता, इसलिए सफलता पाने और धनवान बनने के लिए जोखिम से घबराएं नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें