फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से बर्बाद हो जाती है शादीशुदा जिंदगी, खुशहाल जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत

Thu, 24 Mar 2022 10:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : amarujala
Chanakya Niti: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान माने जाते थे। उन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से समाज का कल्याण किया है। आज भी उनकी रणनीति विश्व विख्यात है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बनाया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने अपने नीतिशास्त्र में पति-पत्नी के रिश्ते और वैवाहिक जीवन को लेकर कई बातें बताई हैं। जिसे अपनाकर आप अपने वैवाहिक को सफल बना सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार कुछ आदतें हैं, जिन्हें पत्नी-पत्नी को तुरंत छोड़ देना चाहिए। नहीं तो वैवाहिक जीवन के बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। तो चलिए आज जानते हैं कि वैवाहिक जीवन को हमेशा खुशहाल बनाए रखने के लिए वो कौन सी आदते हैं, जिन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
झूठ नहीं बोलना चाहिए 
कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही नाजुक होता है। ऐसे में कभी भी अपने जीवन साथी से झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अगर आपका सच सामने आया तो आपके साथी का भरोसा आप पर कम होने लगेगा और आपके रिश्ते में कड़वाहट शुरु हो जाएगी। इसलिए रिश्ते में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
गुस्से पर करें नियंत्रण 
किसी भी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को खराब करने के लिए गुस्सा ही काफी है। चाणक्य नीति के अनुसार, गुस्सा पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को गुस्सा बुरी तरह प्रभावित करता है। ऐसे में इंसान को अपने गुस्से पर हमेशा नियंत्रण रखना चाहिए।  

4 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
आपस में खुलकर करें बातचीत
आचार्य चाणक्य के अनुसार, दांपत्य जीवन में पति-पत्नी को हमेशा एक दूसरे से सुख-दुख बांटना चाहिए। रिश्ते में पवित्रता बरकरार रखने के लिए आपस में बातचीत होना बेहद आवश्यक है। पति-पत्नी यदि आपस में संवाद नहीं करते हैं, तो जीवन में कलह होता है और रिश्ता कमजोर होने लगता है। ऐसे में कभी अगर कोई बात बुरी लग जाए, तो उसे मन में ना रखकर स्पष्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
भरोसा
चाणक्य नीति के अनुसार शादीशुदा जिंदगी में धोखा और छल कपट को बिल्कुल भी जगह नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि रिश्ते की डोर विश्वास पर ही टिकी होती है। ऐसे में भरोसा टूटने पर शादी जैसा पवित्र रिश्ता भी हमेशा के लिए खत्म जाता है। इसलिए हमेशा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना चाहिए।  
विज्ञापन

6 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
रिश्ते में होना चाहिए सम्मान
चाणक्य नीति के मुताबिक पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को बरकरार रखने के लिए पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना चाहिए। अगर रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान नहीं है, तो वैवाहिक जीवन नरक से भी बदतर हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए तुरंत छोड़ दें ये आदत - फोटो : istock
सपोर्ट 
जिंदगी में कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में  पति और पत्नी को एक दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए और किसी भी स्थिति का सामना धैर्यपूर्वक करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें