फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई ये बातें बदल देगी आपकी ज़िंदगी

Sun, 20 Mar 2022 11:09 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओ पर अपने विचार साझा किए हैं। लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही लोगों को कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे। विभिन्न विषयों की गहरी समझ होने के कारण ये कौटिल्य भी कहलाते हैं। आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि मनुष्य जीवन में इन बातों का ध्यान रखता है तो जीवन में उसे कभी कोई तकलीफ नहीं होगी और न ही जीवन में उसे कभी हार का मुंह देखना पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें कभी भी मुर्ख लोगो के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। - फोटो : istock
मूर्ख लोगो से कभी विवाद न करे
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें कभी भी मूर्ख लोगों के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। अगर आप उनसे विवाद करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। ऐसे लोगो के साथ बहस करने से उन्हें तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन आपकी इज्जत काम हो जाएगो। इसलिए मूर्खतापूर्ण बात करने वाले लोगों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें और थोड़ा विवेक से काम लें। 
विज्ञापन

3 of 7
कभी भी अपनी कमजोरी किसी के भी सामने उजागर न करें।  - फोटो : istock
अपनी कमजोरी किसी को न बताएं 
ज्यादातर लोग अपने करीबियों या खास लोगों के सामने अपनी कमजोरी उजागर कर देते हैं वो भी ये सोचकर कि वह उनके अपने हैं। लेकिन ऐसा करना भविष्य में आपको नुकसानदेह साबित हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार अपनी कमियां बताने के बाद बहुत संभव है कि आपकी बातें किसी अन्य व्यक्ति को भी पता चल जाएं, इसलिए कभी भी अपनी कमजोरी किसी के भी सामने उजागर न करें। 

4 of 7
अपनी मेहनत से कमाए गए धन को बहुत ही सोच विचार कर खर्च करें। - फोटो : istock
सोच समझ कर खर्च करें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी आप विपरीत परिस्थिति या किसी मुश्किल घड़ी से गुजरते हैं तब आपके पास सबसे आवश्यक वस्तु धन का होना जरूरी है। यदि आपने धन का संचय कर रखा है तो आप किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं। इसलिए घर में धन का संग्रह होना अति आवश्यक है। एक बात ध्यान रखें यदि आपके पास धन है तो सभी सगे-संबंधी भी आपके पास बने रहेंगे। इसलिए अपनी मेहनत से कमाए गए धन को बहुत ही सोच विचार कर खर्च करें। और जितना हो सके उसका संचय करें। 
विज्ञापन

5 of 7
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला
दोस्ती बराबरी में करें 
आचार्य चाणक्य कहते है कि कभी भी ऐसे लोगों से मित्रता न करें जो आपसे ज्यादा प्रतिष्ठित हों या आपसे कुछ कमतर हों। उनके अनुसार ऐसी मित्रता कभी भी खुशी नहीं देगी। यदि आपका कोई मित्र आपसे कमतर हैं तो वह आपसे हमेशा मदद की उम्मीद रखेगा। और यदि आप कभी उसकी मदद करने की स्थिति में न हुए तो आपको सदैव इस बात कि ग्लानि रहेगी। वही आपसे अधिक प्रतिष्ठा के लोगो से दोस्ती करने पर आप हमेशा अपने मित्र के साथ अपनी तुलना करेंगे और आपके मं में द्वेष और ईर्ष्या की भावना उत्पन्न होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
 जो लोग आपकी बात को अनुसनी करते हैं उन पर कभी भरोसा न करें।  - फोटो : istock
ऐसे लोगों पर न करें विश्वास 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति आपके साथ तो बैठें हैं और आपके द्वारा कही गई बात को अनसुनी कर रहे हैं  तो ऐसे लोग बिल्कुल भी विश्वास के योग्य नहीं हैं। ऐसा व्यक्ति आपको धोखा जरूर देगा। इसलिए इन लोगों को वही बातें बताएं जो आप हर किसी से साझा कर सकते हैं। अगर आपने ऐसे लोगो को अपनी जरुरी बातें बता दी तो आपके राज राज नहीं रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विवेकी मनुष्य को हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए। - फोटो : istock
वर्तमान में जीना सीखें 
आचार्य चाणक्य कहते है कि हमें न कभी अपने अतीत को देखकर पछताना चाहिए और न ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उनके अनुसार विवेकी मनुष्य को हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए। यदि आप सुख-शांति से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि आपके हाथ में न ही आपका बीटा हुआ कल है और न ही आने वाला कल। आपके पास सिर्फ वर्तमान है और आप अपने अतीत से सीख कर अपना वर्तमान सुधार सकते हैं जिससे भविष्य में आपको कोई पछतावा न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें