फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chanakya niti: किसी भी काम को शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य की ये 6 बातें

Wed, 04 Mar 2020 06:27 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां आज के दौर में भी उतनी उपयोगी है जितनी पहले हुआ करतीं थीं। अपने जीवन में कैसे सफल बनें इसके भी सूत्र चाणक्य ने बताए। एक सफल व्यापारी कैसे बना जा सकता है चाणक्य द्वारा कुछ सूत्र बताए गए जिनपर अमल करने से एक सफल व्यापार को खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
सकारात्मक सोच
  • आचार्य चाणक्य ने सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले हमारी सोच स्थिर और सकारात्मक होनी चाहिए। नकारात्मक सोच लेकर आगे ज्यादा दूर तक नहीं चला जा सकता।
विज्ञापन

3 of 7
सही जांच पड़ताल कर लें
  •  काम को शुरु करने से पहले समय,जगह और इस काम में भागीदार कौन है, आपकी मदद कौन कर सकता है इसकी पड़ताल जरुर कर लें।

4 of 7
दूसरा विकल्प तैयार रखें
  • आप जो काम शुरु करने जा रहे हैं, उस काम को करने में आप सक्षम हैं कि नहीं। यदि आप उसे सही से नहीं कर सकते तो आप दूसरा विकल्प तैयार रखें। इसी में आप सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें
  • नए काम करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण जरुर रखें। चाणक्य के अनुसार तीखा और कड़वा बोलने पर आपका व्यापार घाटे में जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
आइडिया अपने दिल में ही रखें
  • चाणक्य का कहना है कि जब भी आप कोई नया काम शुरू करने जाए, तो इसकी सूचना किसी बाहर वाले को कभी ना दें। सारा आइडिया अपने दिल में ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कड़े और अनिश्चित फैसले भी लेने पड़ेंगे
  • चाणक्य के अनुसार व्यापार को सफल बनाने के लिए कुछ कड़े और अनिश्चित फैसले भी लेने पड़ेंगे। जब तक आप जोखिम नहीं लेंगे तब तक सफलता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें