फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की इन 5 बातों को जीवन में लागू कर आप भी बन जाएंगे एक महान व्यक्ति

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
देवी दुर्गा ने हमें सिखाया है कि शक्ति स्वतंत्र है और इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। मां दुर्गा के प्रेरक जीवन ने लाखों लोगों को ताकत दी है। यदि आप अपने जीवन में मां कि इन बातों को लागू कर सकते हैं, तो आप एक महान व्यक्ति बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
जीवन में विभिन्न भूमिकाओं को अपनाना होगा
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां के 9 रूप हैं। मां के इन विभिन्न रूपों से हमें यह सबक मिलता है की हमें स्थितियों के अनुसार नई शैली, ढंग या रुख को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
कुछ न कुछ सीखते रहना
  • धार्मिक कथाओं से हमें पता चलता है कि मां दुर्गा ब्रह्मा, विष्णु और शिव की शक्ति को इकट्ठा करने के बाद दुनिया को बचाने के लिए बनाई गई थी। इससे हमें यह सिख मिलती है कि जीवन में खुला दिमाग रखकर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। ऐसा दृष्टिकोण रखकर आप जीवन में किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है।

4 of 6
खुद पर विश्वास रखना 
  • देवी दुर्गा का संपूर्ण अस्तित्व शक्ति को महसूस करने और डर पर काबू पाने के बारे में है। देवी के पास अखंडनीय आंतरिक शक्ति है। वह एक योद्धा है जो शेर पर सवारी करती है। जिसका मतलब है कि मां सदैव भक्तों की मदद करती है और वह ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि उन्हें अपनी शक्तियों पर पूर्ण विश्वास है। मां कि तरह आपको बस खुद पर विश्वास करना है और हार मानने के विचार को खत्म करना है क्योंकि सफलता कभी-कभी लंबी अवधि में मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
एक समय में एक से अधिक कार्य करना 
  • देवी दुर्गा की 8 भुजाएं है और मां एक समय में एक से अधिक कार्यों को पूर्ण कर सकती हैं। यदि आप एक अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहते है, तो आपको पता होना चाहिए कि एक ही समय में एक से अधिक काम कैसे पूरे करने चाहिए क्योंकि यह न केवल कुछ घंटों या मिनटों को बचाएगा, बल्कि आपके मस्तिष्क को भी सक्रिय रखेगा। यदि आप इस कला में महारत हासिल कर सकते है, तो आपके पास समय और संसाधनों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maa durga
खुद को शांत और केंद्रित रखें
  • देवी दुर्गा की मनमोहक मुस्कान आकर्षित करती है और यह मुस्कुराहट दर्शाती है कि कोई भी स्थिति कितनी भी शक्तिशाली या कठिन क्यों न हो, हमेशा खुद को शांत और केंद्रित रखना चाहिए। मां दुर्गा की आंखें जीवन में दृष्टि का चित्रण करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें