Chanakya Niti for Success: चाणक्य का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। चाणक्य को कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। वह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में मंत्री थे। वह एक महान विचारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और शाही सलाहकार और दार्शनिक थे और उनकी शिक्षाओं को दो पुस्तकों- अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति में एक साथ रखा गया है। अर्थशास्त्र को चाणक्य का प्रशिक्षण मैनुअल माना जाता है जिसके द्वारा उन्होंने चंद्रगुप्त को एक नागरिक से एक सम्राट में बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। वह कोई योद्धा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी चतुराई और कूटनीति से बड़े से बड़े युद्ध में विजय प्राप्त की। आचार्य चाणक्य के चाणक्य नीति में कही गई बातें आज के समय में भी काफी कारगर सिद्ध होती हैं। उनकी नीतियां आपको जीवन में अपने लिए सही मार्ग चुनने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। जीवन को सफल बनाने के लिए चाणक्य ने अपनी नीतियों में क्या बताया है आइए जानते हैं इसके बारे में।