Chanakya Life Quotes: जो व्यक्ति चाणक्य के नियम का पालन करता है उसे सफलता, खुशी और सम्मान मिलता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए बताया है कि किस मोड़ पर चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए, तो आज हम आपको इसी विषय के बारे में बता रहे हैं।
Chanakya Niti Quotes: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ऋषियों और विद्वानों में से एक माना जाता है, उनकी नीतियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, जिन्हें चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है, आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर अपनी नीतियां बताई हैं। जो व्यक्ति चाणक्य के नियम का पालन करता है उसे सफलता, खुशी और सम्मान मिलता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए बताया है कि किस मोड़ पर चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए, तो आज हम आपको इसी विषय के बारे में बता रहे हैं।
जहां अन्याय हो वहां चुप नहीं रहना चाहिए
चाणक्य के अनुसार जहां अन्याय हो वहां कभी चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर अपनी बात कहनी चाहिए। यहां चुप रहना हमारे सिद्धांतों से समझौता होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Chanakya Niti For Life
- फोटो : freepik
जब कोई आपका अधिकार छीन रहा हो
जब कोई आपका हक छीन रहा हो तो कभी चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी बात कहनी चाहिए, यहां चुप रहना आपकी मूर्खता होगी।
4 of 5
Chanakya Niti For Life
- फोटो : Adobe
जब बात धर्म और अधर्म की आती हो
चाणक्य नीति के अनुसार, जब धर्म और अधर्म की बात आती है तो आपको चुप नहीं रहना चाहिए। क्योंकि जब आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा जरूर करेगा।
चाणक्य नीति के अनुसार जब अपनों की बात आए तो चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी बात जरूर रखनी चाहिए। रिश्तों के बारे में चुप मत रहो, बल्कि अपने रिश्तों के लिए बोलना जरूरी है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार सत्य का पक्ष लेने में कभी संकोच न करें। सच बोलना न सिर्फ आपकी जिम्मेदारी है बल्कि समाज को सही दिशा में ले जाने का भी हिस्सा है।
चाणक्य के अनुसार जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष और लगन जरूरी है। चुप रहने और अवसरों को गंवाने से बेहतर है कि बोलें और अपने सपनों की दिशा में पूरी ताकत से काम करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।