फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इन बातों को रखेंगे ध्यान तो मुश्किल समय भी आसानी से हो जाएगा पार

Mon, 26 Apr 2021 07:10 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य की गिनती महान अर्थशास्त्री और श्रेष्ठ विद्वान को रूप में की जाती है। अर्थशास्त्र के ज्ञाता होने के कारण आचार्य चाणक्य को कौटिल्य भी कहा जाता है। इसके साथ ही उन्हें राजनीति और कूटनीति में भी महारत हासिल थी। अपनी कुशाग्र बुद्घि और नीतियों के बल पर ही उन्होंने अपने शत्रु घनानंद का नाश किया और चंद्रगुप्त मौर्य को एक साधारण बालक से मौर्य वंशा का शासक बनाया। उन्होंने हर परिस्थिति का सामना किया शत्रु के इतने शक्तिशाली होने पर भी उसे पराजित कर इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन के पहलुओं को गहराई से स्पर्श किया है। यही कारण है कि चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया है जिनको ध्यान में रखकर आप विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर लेते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है चाणक्य नीति।
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बुरे समय में भी अपना धैर्य और आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। जिस व्यक्ति के पास ये दोनों गुण होते हैं, वह विषम परिस्थितियों से निकलने में भी सक्षम रहता है। विषम परिस्थितियों में भी आचार्य चाणक्य ने अपना धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने शत्रु को पराजित किया।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन संचय की आदत-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को संकट के समय के लिए धन संचय करके रखना चाहिए। जो लोग धन संचय करके रखते हैं, बुरा समय आने पर वे आसानी उसे पार कर लेते हैं। धन के अभाव में व्यक्तियों को विपरीत समय की चुनौतियों को पार करना बहुत कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सेहत का रखें ध्यान
चाणक्य कहते हैं कि हर परिस्थिति में मनुष्य को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि विपरीत परिस्थिति से निकलने के लिए व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। यदि संकट के समय में सेहत का ध्यान न रखा जाए तो समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें