आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उनके कई उपदेश और लिखी बातें आज के जीवन में शत प्रतिशत खड़ी उतरती हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने धन की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में काफी अच्छे ढंग से बताया है। उन्होंने धन को व्यक्ति का सच्चा साथी बताया है। उनके मुताबिक धन ही एकमात्र वस्तु है, जो विपत्ति और दुख के समय इंसान के काम आता है। इस पर बात करते हुए आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में उन चार आदतों का जिक्र किया है, जो हमेशा व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुप्त शासनकाल के दौरान वे चंद्रगुप्त के महामंत्री थे। उन्होंने गुप्त शासन को स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उनकी बुद्धि और तर्कशक्ति काफी ज्यादा कुशाग्र थी। उन्होंने मनुष्य जीवन और राजनीति शास्त्र पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे। ऐसे में आइए जानते हैं उन चार आदतों के बारे में जो सदा इंसान को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं -