फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya niti: इन सात लोगों को धोखे से भी लग जाए पैर तो तुरंत मांगे क्षमा, अन्यथा बनेंगे पाप के भागी

Fri, 28 May 2021 03:56 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र का मर्मज्ञ होने के कारण विष्णु गुप्त और कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता था। इन्होंने नंद वंश का नाश कर चंद्रगुप्त को गद्दी पर बिठाकर इतिहास की दिशा को एक नया मोड़ दिया। ये एक कुशल कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। इनके द्वारा कई राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र समेत कई महत्वपूर्ण शास्त्र लिखे गए। जिसमें से इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज भी लोकप्रिय हैं। नीति शास्त्र में जीवन को सरल और सुगम बनाने वाली नीतियों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसे सात लोगों को बारे में बताया है जिन्हें कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि भूलवश पैर लग भी जाए तो तुरंत क्षमा मांग लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अग्नि
आचार्य चाणक्य के अनुसार अग्नि पर भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि अग्नि पर पैर लगाते हैं तो स्वयं का ही नुकसान होता है। इसके अलावा सनातन धर्म में अग्नि को देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में विवाह और अन्य शुभ कार्य भी अग्नि को साक्षी मानकर किए जाते हैं।  इसलिए यदि अग्नि पर भूलवश पैर लग भी जाए तो तुरंत क्षमा मांग लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
कुंवारी कन्या
चाणक्य नीति के अनुसार, कभी भी कुंवारी कन्या को पैर नहीं लगाना चाहिए। कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है। यदि गलती से  कुंवारी कन्या को कभी भी पैर लग भी जाए तो क्षमा मांग लेनी चाहिए। 

4 of 7
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
गुरु
हर व्यक्ति के जीवन में गुरू का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। गुरू ही व्यक्ति को जीवन की सही राह दिखाता है। गुरू के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाता है। चाणक्य नीति कहती है कि गुरू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि गलती से पैर लग भी जाए तो तुरंत क्षमा मांगनी चाहिए। गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। अपने गुरू का सदैव सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
शिशु
एक शिशु अबोध होता है। उसे ईश्वर का स्वरूप माना जाता है। चाणक्य कहते हैं कि कभी भी यदि छोटे बच्चे या शिशु को पैर लग जाए तो तुरंत क्षमा प्रार्थी होना चाहिए अन्यथा व्यक्ति पाप का भागीदार बनता है।
विज्ञापन

6 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
गाय
चाणक्य कहते हैं कि गाय का दूध व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। गाय के दूध से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं इसलिए कभी भी गाय को पैर नहीं लगाना चाहिए। सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
बड़े-बुजुर्ग
जिस घर में बड़े बुजुर्गों के सम्मान नहीं किया जाता है। वहां कभी सुख शांति नहीं रहती है। कभी भी अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए यदि कभी भूलवश भी उनके पैर लग जाए तो तुरंत उनके चरण स्पर्श करके माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें