Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ के अलावा भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी बातों का उल्लेख किया है। यदि कोई व्यक्ति उनकी नीतियों का पालन करता है, तो वह जीवन में आने वाली समस्याओं से बच सकता है। साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। बता दें, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र के जरिए सफल दांपत्य जीवन के लिए तमाम सुझाव दिए हैं। इसके अलावा रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए इसका भी जिक्र है। वहीं उनकी नीतियों में इस बात का भी उल्लेख है कि व्यक्ति को अपने जीवन में क्या कर्म करने चाहिए और किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।