फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: महिलाओं के स्वभाव में बचपन से होती हैं ये आदतें, जानिए इनके बारे में

Wed, 13 Jul 2022 11:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Chanakya Niti For Life - फोटो : amar ujala
Chanakya Niti For Life: महान कूटनीतिज्ञ, विद्वान और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम पहलुओं के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र के जरिए सफल दांपत्य जीवन के लिए तमाम सुझाव दिए हैं। चाणक्य नीति में पति और पत्नी को रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से से बचना चाहिए इसका भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने व्यक्ति के स्वभाव और गुणों के बारे में विस्तार इस जिक्र किया है। साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में महिलाओं के कुछ स्वभाव के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में महिलाओं के स्वभाव से जुड़ी 5 ऐसी आदतों का वर्णन किया है जो जन्म से ही उसमें विद्यमान होती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो 5 आदतें इस श्लोक के माध्यम से। 
विज्ञापन

2 of 7
Chanakya Niti For Life - फोटो : istock
श्लोक 
अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

अर्थ- झूठ बोलना, अत्यधिक साहस, छल करना, बेवकूफी करना, लालच ये दोष महिलाओं के स्वभाव में जन्म  ही होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
झूठ बोलने वाली महिलाएं
झूठ बोलने वाली महिलाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार इस श्लोक के अनुसार महिलाएं बात-बात पर झूठ बोलती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार यह अवगुण उनमें बचपन से रहता है। वह स्वयं को किसी भी परिस्थिति से बचाने के लिए झूठ बोलती हैं। ऐसी महिलाएं विश्वास करने के लायक नहीं होती है। 

4 of 7
अत्यधिक साहसी महिलाएं 
अत्यधिक साहसी महिलाएं 
जो महिलाएं अत्यधिक साहसी होती हैं वह बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठा लेती हैं। जो लड़कियां बिना सोचे समझे फैसला लेती हैं, उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाएं खुद को खतरे में डाल देती हालांकि साहसी होना अच्छा है लेकिन ज्यादा साहस अक्सर मुसीबत का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
धोखा देने वाली महिलाएं 
धोखा देने वाली महिलाएं 
चाणक्य नीति कहती है कि महिलाएं छलने में माहिर होती हैं। आचार्य चाणक्य के  मुताबिक महिलाएं अक्सर अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों या मीठी-मीठी बातों में फंसाकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेती हैं। लेकिन समय आने पर वो अपना पल्ला भी झाड़ लेती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मूर्खों की तरह व्यवहार करने वाली महिलाएं  - फोटो : डेमो फोटो
मूर्खों की तरह व्यवहार करने वाली महिलाएं 
आचार्य चाणक्य के अनुसार अक्सर महिलाएं कुछ ऐसे कार्य कर देती हैं जो बेसिर-पैर की होती हैं। बिना सोचे समझे कार्य करने के परिणाम स्वरूप उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसी महिलाएं दूरों की बातों में आसानी से आ जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोभी महिलाएं  - फोटो : istock
लोभी महिलाएं 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन स्त्रियों को गहने और धन अत्यंत प्रिय होते है, ऐसी महिलाएं धन की लोभी होती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाएं पैसों के लिए किसी को भी हानि पहुंचा सकती हैं। इन महिलाओं में सही-गलत की समझ नहीं होती। उन्हें सिर पैसों का मोह होता है।  यही अवगुण महिलाओं को गलत रास्ते पर भी ले जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें