आचार्य चाणक्य की नीतियां अपनाने से आप जीवन में कभी भी किसी भी बड़ी दुविधा में नहीं फंसेंगे और अगर फंस भी गए तो चाणक्य नीति द्वारा बचा भी जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू पर अपनी नीति दी है। चाहे वह स्वास्थ्य से संबंधित हो या शिक्षा, मित्र, बिजनेस, आचार-विचार समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार दिये हैं। अगर आपको अपने शत्रुओं से निपटना है तो इस विषय में भी चाणक्य की नीति है। चाणक्य की चाणक्य नीति पुस्तक में दुश्मन को परास्त करने का भी वर्णन मिलता है। चाणक्य के अनुसार शत्रु को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। जब आप शत्रु से घिरे हों तो चाणक्य नीति के अनुसार क्या करना चाहिए।