फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Updesh: गीता के 5 उपदेश जिसने पढ़े उसकी बदली जिंदगी, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी

Mon, 12 Jun 2023 01:38 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
Geeta Updesh In Hindi: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से संसार को गीता का उपदेश दिया था। कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध की युद्ध भूमि में डगमगाने लगे थे। श्री कृष्ण के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। कहा जाता है कि गीता में जीवन की हर एक परेशानी का हल मिल जाता है। गीता में कही गई श्री कृष्ण की बातें आज भी जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे में किसी भी परेशानी का हल पाने और जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति गीता की इन 5 बातों का जीवन में अनुसरण कर लेता है, वह हर काम में जरूर विजय हासिल कर लेता है। ये रहे गीता के अनमोल उपदेश, जो जीवन को नई राह दिखाते हैं...   

Chanakya Niti For Success: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, कभी नहीं होंगे असफल 
विज्ञापन

2 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
फल की इच्छा छोड़ कर्म पर ध्यान देना चाहिए 
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
स्वयं का आकलन
श्रीकृष्ण के अनुसार व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता, इसलिए स्वयं का आकलन करना बेहद जरूरी है। गीता में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से सोच समझकर ही करें दोस्ती, वरना हो सकती है मुसीबत 

4 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
मन पर नियंत्रण
हमारा मन ही हमारे दुखों का कारण होता है। ऐसे में श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन पर काबू पा लिया वह मन में पैदा होने वाली बेकार की चिंताओं और इच्छाओं से भी दूर रहता है। साथ ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर लेता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
क्रोध पर काबू रखें
क्रोध में व्यक्ति नियंत्रण खो बैठता है और आवेश में आकर गलत कार्य कर देता है। यहां तक कि कभी-कभी गुस्से में व्यक्ति खुद का अहित कर बैठता है। गीता में श्रीकृष्ण ने बताया है कि क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। यदि गुस्सा आए तो स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Geeta Updesh In Hindi - फोटो : iStock
स्पष्ट नजरिया
गीता के अनुसार व्यक्ति को संदेह या संशय का स्थिति में नहीं रहना चाहिए, जो लोग संशय का स्थिति में रहते हैं, उनका भला नहीं हो सकता है। जीवन में स्पष्ट नजरिया होना चाहिए। 

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार ऐसे लोग कभी नहीं बन सकते धनवान, जानें आप भी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें