फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति : जीवन में सफलता के लिए इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान

Wed, 26 Jun 2019 12:02 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विदुर के अनमोल वचन

महाभारत काल में विद्वानों में महात्मा विदुर का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। विदुर नीति के बहुत बड़े जानकार थे। न सिर्फ उस काल में बल्कि आज भी विदुर की नीतियां अपना विशेष स्थाान रखती हैं। जीवन में तमाम संकटों से बचने और उबरने के लिए विदुर की नीतियां आज भी हमें सही राह दिखाने का कार्य कर रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
विदुर के अनमोल वचन

1- महात्मा विदुर के अनुसार हर कोई धन कमाने की इच्छा रखता है, लेकिन अगर धन हमें अपने शरीर को कष्ट देकर और मन को रुला कर कमाने की नौबत आए, तो ऐसे धन कमाने की इच्छा को त्याग देना चाहिए। ऐसे धन के बारे में सोचना भी पाप है।

विज्ञापन

3 of 5
विदुर के अनमोल वचन

2- महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में उन लोगों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है, जो समय-समय पर अपना दल बदलते रहते हैं। ऐसे लोग कभी किसी के सगे नहीं होते हैं। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, क्योंकि वह कभी भी आपको धोखा दे सकते हैं। 

4 of 5
विदुर के अनमोल वचन

3- विदुर के अनुसार समझदार व्यक्ति झूठ का सहारा लेकर अपना रिश्ता कायम नहीं करता है, क्योंकि एक बार आप उससे अपना काम झूठ बोलकर भी करा सकते हैं, लेकिन समय आने पर समझदार इंसान अपना बदला ले ही लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदुर के अनमोल वचन

4- महात्मा विदुर के अनुसार अक्सर हमारे बीच कुछ ऐसे लोग रहते हैं, जो दूसरों की सफलता को देखकर खुश नहीं होते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जीवन में ईर्ष्या करने से बेहतर है कि आप अपने भीतर झांक कर देखें कि आपके अंदर क्या कमी रह गई, जिससे आपकी सफलता में अड़चने आ रही है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें