फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की 10 बातें जो बदल देगी आपकी जिंदगी, एक बार जरूर पढ़ें

Fri, 21 Jun 2019 06:14 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वामी विवेकानंद के द्वारा कही गई बातें आपके मन को ऊर्जा से भर देती है। आज वह इस संसार में नहीं है लेकिन लोग उनकी बातों को याद कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। शिकागो में दिया गया उनका भाषण आज भी पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय है। स्वामी विवेकानंद समय को सबसे ज्यादा कीमती मानते थे। वह अपना एक-एक मिनट सेवा करने में लगाते थे। आइए जानते हैं उनके अनमोल विचारों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
विज्ञापन

3 of 6
एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

4 of 6
 उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।

एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो।  उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
विज्ञापन

5 of 6
 खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

 सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें