फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिनी एकादशी आज: इस व्रत से दूर होंगे सारे कष्ट, मिलेगा अपार पुण्य

Tue, 20 Jun 2017 10:21 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
हिन्दू पंचांग में आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। इस बार ये एकादशी मंगलवार यानि 20 जून को है। मंगलवार को एकादशी होने से इसका विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार योगिनी एकादशी को करने से 88 हजार ब्राह्राणों को भोजन करवाने के बराबर का पुण्य-लाभ मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
योगिनी एकादशी के दिन व्रत का संकल्प करके भगवान नारायण की प्रतिमा को स्नान कराकर उन्हें भोग लगाते हैं। इसके बाद फूल,धूप और दीपक से आरती उतारी जाती है। ऐसा करने से पाप नष्ट हो जाते है।
विज्ञापन

3 of 6
योगिनी एकादशी के विषय में पुराणों में एक कथा है। जिसमें हेममाली नाम का एक माली था। जो काम भाव में लीन होकर ऐसी गलती कर बैठा कि उसे राजा का श्राप मिला,जिससे उसे कुष्ठ रोग हो गया।

4 of 6
एक ऋषि ने योगिनी एकादशी का व्रत करने को कहा, जिससे उसका कुष्ठ रोग ठीक हो गया और तभी से इस एकादशी का महत्व है।
विज्ञापन

5 of 6
 इस एकादशी के बारें में मान्यता है कि इस व्रत को करने से 88 हजार ब्राह्राणों को भोजन करने के बराबर का फल मिलता है इसलिए इस व्रत का अपना विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 इस एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से पाप नष्ट होते हैं और मनुष्य के मरने बाद स्वर्ग मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें