फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई? क्या है धार्मिक महत्व

Fri, 06 Sep 2019 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेहद सुंदर चमकीले चंद्रमा का हिन्दु धर्म में काफी महत्व है।चंद्रमा अन्य देवताओं के समान ही पूज्यनीय है। ज्योतिष में तो चंद्रमा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। दिन-रात, महीना-साल, प्रतिपदा से लेकर अमावस्या पूर्णिमा सब तिथियां चंद्रमा पर निर्भर करती हैं।


नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रमा की उतरती और चढ़ती कलाओं से ही तिथियों का, माह के कृष्ण और शुक्ल पक्षों का निर्धारण होता है।यहां तक की कुंडली भी चंद्रमा की दशा के अनुसार ही बनती है। जिस भाव में चंद्रमा होता है, उसी के अनुसार जातक की चंद्र राशि बनती है। वेदों में चन्द्र को मन का कारक कहा गया है। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

 
 
विज्ञापन

3 of 5
आज हम आपको पुराणों के आधार पर बताएंगे की चंद्रमा की उत्पति कैसे हुई?  
                                                                                                           
अग्नि पुराण के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो सबसे पहले मानस पुत्रों को बनाया। उनमें से एक मानस पुत्र ऋषि अत्रि का विवाह ऋषि कर्दम की कन्या अनुसुइया से हुआ और चंद्रमा उन्हीं की संतान हैं।  

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 5
पद्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि का विस्तार करने की आज्ञा दी । उनकी आज्ञा पाकर महर्षि अत्रि ने एक तप प्रारंभ किया। तप काल में एक दिन महर्षि की आंखो से जल की कुछ बूंदें गिरी जो काफी प्रकाशमय थी। तब दिशाओं ने स्त्री रूप में आ कर पुत्र प्राप्ति की इच्छा से उन बूंदों को ग्रहण कर लिया। परंतु उन बूंदो को दिशाएं धारण न रख सकी और उन्हें त्याग दिया। उस त्यागे हुए गर्भ को ब्रह्मा ने चंद्रमा के नाम से प्रख्यात किया ।

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कन्द पुराण के अनुसार देवों और असुरों ने मिलकर जब सागर मंथन किया तब चौदह रत्न निकले थे। चंद्रमा उन्हीं चौदह रत्नों में से एक है। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें