फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Luckiest Zodiac Sign: इस सप्ताह इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अटके काम

Mon, 28 Apr 2025 12:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह में लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। इस योग के प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। परंतु ग्रहों के प्रभाव से इन चार राशि के जातकों को पूरे सप्ताह मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं
विज्ञापन
1 of 5
Weekly Luckiest Zodiac Sign 28 April to 4 May 2025 - फोटो : adobe stock
Weekly Luckiest Zodiac Sign 28 April to 4 May 2025: अप्रैल महीने का आखिरी सप्ताह 28 अप्रैल 2025 से शुरु हो चुका है, जो ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से बेहद खास है। इस सप्ताह परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व मनाएं जाएंगे। इसके अलावा अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह में लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। इस योग के प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। परंतु ग्रहों के प्रभाव से इन चार राशि के जातकों को पूरे सप्ताह मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं, साथ ही इन्हें नौकरी और व्यापार में मनचाहा पद मिलने की संभावनाएं भी हैं। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जान लेते हैं।
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार करें खरीदारी, जीवनभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन

2 of 5
अगर पहले धन को लेकर किसी से वाद-विवाद चल रहा था, तो इस सप्ताह मामला सुलझ सकता है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका मन रचनात्मक कार्यों की तरफ रमेगा। व्यापार में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान किसी खास से भी मुलाकात होगी, जो लाभकारी सिद्ध होगी। इन दिनों आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

अगर पहले धन को लेकर किसी से वाद-विवाद चल रहा था, तो इस सप्ताह मामला सुलझ सकता है। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको लक्ष्मी नारायण राजयोग का पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आपका रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
ग्रहों के प्रभाव से आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आप किसी नई संपत्ति आदि की खरीदारी भी करेंगे। नौकरी के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार अथवा परीक्षा-प्रतियोगिता आदि से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

आपकी आय में वृद्धि होगी जिससे आपका रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। आपके आसपास खुशनुमा माहौल भी बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार लेकर आएंगे। 

4 of 5
जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, इस सप्ताह उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, इस सप्ताह उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। उधार दिया धन भी मिल जाएगा। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। जो जातक नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं उन्हें अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

कुल मिलाकर इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कोर्ट के मामलों में जो दिक्कतें आ रही थी, वह अब दूर होंगी। रिश्तों में प्रेम आपकी ताकत के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आत्मविश्वास बढ़ने से सभी काम समय और मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर जाएंगे। वेतन वृद्धि होने पर घर के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
ज्योतिषियों के मानें तो इस सप्ताह आपके नए संपर्क स्थापित होंगे। कला, राजनीति और समाजसेवा आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जा सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके कारोबार में उन्नति एवं लाभ में वृद्धि होगी।

आत्मविश्वास बढ़ने से सभी काम समय और मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर जाएंगे। वेतन वृद्धि होने पर घर के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। यह सप्ताह आपके लिए कुछ कर दिखाने वाला साबित होगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। 
खप्पर योग से बन रहे हैं युद्ध जैसे हालात, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी
Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें