फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi: गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप, करता है मनोकामना पूरी

Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शुभता, खुशहाली और समृद्धि की प्राप्ति के लिए गणेश जी के मंत्र - फोटो : istock
Vinayak Chaturthi: आज रविवार 3 जुलाई को विनायक चतुर्थी व्रत मनाया जाएगा। विनायक श्री गणेश चतुर्थी हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। हिन्दू संस्कृति में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवता की पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है और आज का दिन स्वयं भगवान गणेश का है। उन्हें चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता देवता माना जाता है। उन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। भगवान गणेश की पूजा शीघ्र फलदायी मानी जाती है और आज व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और व्यक्तिगत धन में भी वृद्धि होती है। अगर विनायक चतुर्थी  के दिन इन गणेश मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप करने से व्यक्ति के जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है। इन सिद्ध गणेश मंत्रों का जप हर मनोकामनाएं पूरी करता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मंत्र
विज्ञापन

2 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में सफलता के लिए 
।। ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।
विज्ञापन

3 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप - फोटो : ANI
हरिद्रा गणेश साधना का चमत्कारी मंत्र 
।। ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा।।

4 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप
गृह कलेश दूर करने के लिए 
।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।।
विज्ञापन

5 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप - फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति के लिए
।। ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्।।
विज्ञापन

6 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप - फोटो : social media
व्यापर में निरंतर उन्नति के लिए 
।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः।।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेश विनायक चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी पर पूजा के समय रखें इन बातों ध्यान 
धर्म शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी की पूजा में जब आप कोई दीपक जलाते हैं, तो उसका स्थान बार-बार न बदलें और न ही उसे गणेश जी के सिंहासन पर रखें। दीपक का स्थान बदलना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा गणेश जी की पूजा और व्रत में मन, कर्म और वचन से शुद्ध रहें और ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें