फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayaka Chaturthi 2022: आज है विनायक चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Wed, 04 May 2022 10:19 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Vinayaka Chaturthi 2022: विनायक चतुर्थी विघ्नहर्ता श्री गणेश को समर्पित है। - फोटो : Pixabay
Vinayaka Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती हैं। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, जबकि दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जानते हैं। अभी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी आने वाली है। यानी 4 मई को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह चतुर्थी तिथि बुधवार की सुबह 7 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 5 मई को गुरुवार की सुबह 10 बजे तक रहेगी। विनायक चतुर्थी विघ्नहर्ता श्री गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा तथा व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। गणेश जी प्रथम पूज्य हैं और शुभता के भी प्रतीक हैं। इस विनायक चतुर्थी पर आप कुछ ज्योतिष उपाय से गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं और उससे आपको धन-दौलत, सुख एवं सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। - फोटो : istock
सिंदूर अर्पित करें 
भगवान श्री गणेश को सिंदूर प्रिय है। विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं और उसी से स्वयं का भी तिलक करें। इस दौरान सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः मंत्र पढ़ें।  आप पर गणेश जी प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
विनायक चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी को शमी के पत्ते पूजा के समय अर्पित करें। - फोटो : Pixabay
शमी के पत्ते 
आपको धन, वैभव और सुख समृद्धि की चाह है, तो विनायक चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी को शमी के पत्ते पूजा के समय अर्पित करें। गणेश जी को शमी के पत्ते प्रिय हैं। शमी का पत्ता आप भगवान शिव और शनि देव को भी चढ़ा सकते हैं। 

4 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन मूषक पर सवार गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर की विधिपूर्वक पूजा करें। - फोटो : Pixabay
गणेश जी की मूर्ति 
यदि आप घर परिवार की तरक्की एवं उन्नति चाहते हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन मूषक पर सवार गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर की विधिपूर्वक पूजा करें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

5 of 6
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए दूर्वा की गांठे और मोदक अर्पित करें। - फोटो : istock
दूर्वा अर्पित करें 
विनायक चतुर्थी को पूजा के समय गणेश जी को 5 दूर्वा या दूर्वा की 21 गांठें इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः मंत्र के साथ उनके सिर पर अर्पित करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होकर आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। दूर्वा गणेश जी को अतिप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा कर उनको मोदक का भोग लगाएं। - फोटो : Pixabay
मोदक अर्पित करें 
यदि आपकी कोई विशेष मनोकामना है, तो उसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा कर उनको मोदक का भोग लगाएं। मोदक नहीं हैं, तो लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें। मनोकामना जरूर पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें