महाभारत के सबसे लोकप्रिय पात्रों में से महात्मा विदुर बहुत ही ज्ञानी और सरल स्वाभाव के थे। वे भगवान कृष्ण के बहुत प्रिय थे। महात्मा विदुर हमेशा सत्य बोलते थे और दूरदृष्टि के थे। उन्होंने सबसे पहले बता दिया था कि महाभारत के युद्ध का परिणाम अत्यंत विनाशकारी होगा। कथाओं के अनुसार इसी तरह महाराज धृतराष्ट्र और विदुर जी के बीच का संवाद मिलता है। जिसमें महाराज धृष्टराज विदुर जी से पूछते हैं कि सबसे ज्ञानी कौन मनुष्य है तो विदुर जी उनके प्रश्न का उत्तर देते हैं, जिसमें उन्होंने कुछ गुणों के बारे में बताया है, ये गुण जिस मनुष्य में होते हैं। वह ज्ञानी कहलाता है।