Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023: अधिक मास में पड़ने वाली चतुर्थी को विभुवन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। यह व्रत अधिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल विभुवन संकष्टी चतुर्थी का यह व्रत आज यानी 4 अगस्त को है। अधिक मास में पड़ने की वजह से यह व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है और जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय...
यदि आप विवाह योग्य हैं, लेकिन विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत उपाय
- फोटो : iStock
व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन के लिए विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन विध्नहर्ता गणेश की प्रतिमा को अपने घर ले आएं। फिर उनका पूजन करें और हल्दी की पांच गांठ गणेश जी को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द प्रमोशन के योग बनते हैं।
विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश यंत्र को बहुत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि गणेश यंत्र को घर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
5 of 6
विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत उपाय
- फोटो : iStock
यदि आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। गुड़ और घी का भोग लगाएं फिर उस भोग को गाय को खिलाएं। इससे धन लाभ मिलने के योग बनते हैं।
विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर बैठें और "ॐ गण गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। ये उपाय आपको बाधाओं से पार कराएगा।